Tuesday, October 20th, 2026

सन फार्मा ने टेस्टोस्टेरॉन इंजेक्शन के 36275 डिब्बे अमेरिका से वापस मंगाए

नई दिल्ली
देश के प्रमुख दवा कंपनी सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) अमेरिकी बाजार से टेस्टोस्टेरॉन इंजेक्शन के 36275 डिब्बे वापस मंगा रही है। कंपनी का कहना है कि गलत लेबलिंग के कारण उसे ऐसा करना पड़ रहा है। इसका इस्तेमाल शरीर में टेस्टोस्टेरॉन की कमी को दूर करने के लिए किया जाता है। सन फार्मा की अमेरिकी शाखा ने कहा है कि वह Testosterone Cypionate Injection को अमेरिकी बाजार से वापस मंगा रही है। अमेरिका का फूड एंड ड्रग एडिमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

इन इंजेक्शन को सन फार्मा ने भारत में बनाया गया था और न्यू जर्सी के प्रिंसटन की कंपनी सन फार्मस्यूटिकल इंडस्ट्रीज इंक ने इसे अमेरिका में डिस्ट्रिब्यूट किया था। यूएसएफडीए ने इसे क्लास-3 रिकॉल बताया है। इसकी वजह गलत लेबलिंग बताया गया है। सेकंडरी पैकेजिंग में गलत लॉट नंबर के कारण कंपनी को इसे वापस लेना पड़ रहा है। कंपनी ने 11 जनवरी से पूरे देश में इस दवा को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की थी।

 

#टेस्टोस्टेरॉन इंजेक्शन

Source : Agency

पाठको की राय